बीजेपी को जनता का समर्थन नहीं : अखिलेश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के लिए कहा है कि इसे जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है. अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए निषाद पार्टी, जनवादी पार्टी (समाजवादी), राष्ट्रीय समानता दल के साथ गठबंधन किया है. यह बात सपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन का हिस्सा जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और निषाद पार्टी बनी. राष्ट्रीय समानता दल ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि मैं दोनों पार्टियों के नेताओं को विश्वास दिलाता हूं कि जहां उनको सम्मान देने की बात आएगी हम इनको पूरा सम्मान देंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं से रोजगार छीना है. इनकी सरकार में देश का गरीब और ज्यादा परेशान हो गया है.