Breaking News

शख्स ने किया कुत्ते से दुष्कर्म

27 Feb, 2023 845

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अब देश में कुत्ते भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली (Delhi ) में एक शख्स द्वारा कुत्ते (Dog) से दुष्कर्म का मामला सामने आया यही। यह शर्मसार करने की घटना हरि नगर (Hari Nagar) इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377/11 और पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और बेजुबान जानवर से दरिंदगी करने वाला शख्स कौन है! बताया जाता है कि हरिनगर थाने के इंचार्ज ने कुत्ते के साथ हुए कुकर्म पर रेप के तहत एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी कुत्तों के साथ दुष्कर्म का मामला देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आया था।  

अन्य खबरे