बीजेपी ने खोली टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान- राज ठाकरे
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने लोगों को चुनाव से पहले अयोध्या में रामलला के मुफ्त में दर्शन कराने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आपत्ति जताई है।राज ठाकरे ने कहा कि 'मुझे लगता है कि बीजेपी ने अब 'टूर ऐंड ट्रेवल्स' का नया कारोबार शुरू किया है। उन्होंने ने आगे कहा कि बीजेपी इतने साल से सत्ता में है, जो काम किया है वह जनता के सामने लाना जरूरी है। लोगों को राम मंदिर दिखाने का लालच देने की नौबत आखिर क्यों आई है? साथ ही उन्होंने ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। आपको बता दें की राज ठाकरे ठाणे जिले के दौरे के दौरान मनसे पदाधिकारियों के साथ कोकण स्नातक चुनाव को लेकर बैठक की। ठाकरे ने कहा कि वाजपेयी के समय की बीजेपी कुछ और थी। आज की बीजेपी बहुत बदल गई है। ईडी के छापे आदि ज्यादा दिन तक नहीं चलेंगे।