Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बीजेपी ने फिल्म जवान के जरिए यूपीए पर बोला हमला, फिल्म के लिए शाहरुख खान को दिया धन्यवाद

14 Sep, 2023 896

संवाददाता/in24न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान से कांग्रेस का दिलचस्प कनेक्शन जोड़ा है. पार्टी ने कहा है कि जवान फिल्म यूपीए शासन के दुःखद पॉलिटिकल इतिहास की याद दिलाती है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने फिल्म के एक पोस्ट माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, "हमें जवान मूवी के जरिए 2004 से 2014 तक यूपीए शासन की करप्ट पॉलिसी और पैरालिसिस वाली कांग्रेस सरकार को एक्सपोज करने के लिए शाहरुख खान को धन्यवाद देना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यूपीए-2 शासन के दौरान सीडब्ल्यूजी, 2 जी , कोलगेट जैसे घोटाले 2009 से 2014 के बीच हुए. वहीं वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार का पिछले साढ़े 9 सालों का रिकॉर्ड बिल्कुल क्लीन है. कोई भ्रष्टाचार नहीं है. गौरव भाटिया ने कहा, शाहरुख खान ने जवान फिल्म में कहा है 'हम जवान हैं, अपनी जान हजार बार दांव पर लगा सकते हैं, लेकिन सिर्फ देश के लिए. तुम्हारे जैसे देश बेचने वालों के लिए हरगिज़ नहीं.' यह गांधी परिवार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है.
         गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया है कि कम से कम 1.6 लाख किसानों ने कांग्रेस शासन के दौरान खुदकुशी की है, जबकि वर्तमान एनडीए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) लागू किया. 11 करोड़ किसान परिवारों के खाते में सीधे तौर पर 2.55 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेस शासन ने पहले लिया गया लोन नहीं चुकाने वाले अपने डिफॉल्टिंग दोस्तों को दोबारा लोन दिया. पहले का लोन नहीं चुकाने वाले भगोड़े दोस्त विजय माल्या को लोन दिया. इसके लिए तब के पीएम मनमोहन सिंह जी को भी धन्यवाद. जवान फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए गौरव ने कहा, धन्यवाद शाहरुख खान! पीएम मोदी जी के नेतृत्व में ये मुद्दे अब पास्ट की बात हो गई है. फिल्म जवान दर्शकों को खूब भा रही है. 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी कमाई भी की है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.