Breaking News

बॉलीवुड जगत भी पीएम मोदी के खिलाफ ?

12 Jan, 2020 1247

संवाददाता/in24 न्यूज़/मुंबई.   सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित लोखंडवाला बैक रोड पर विशाल मोर्चा निकाला गया जिसमे मिल्लत नगर समेत कई इलाकों के लोग शामिल हुए. बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने इस मोर्चे में शामिल होकर नागरिकता संशोधित कानून, एनपीआर और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ अपना विरोध दर्शाया. इस मोर्चे का आयोजन मुंबई कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया जिसमे 'हम भारत के लोग' मुहीम के अंतर्गत लोगों को सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लोगों को आंदोलन करने के लिए प्रेरित भी किया गया.  सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल टीवी कलाकार सुशांत सिंह ने कहा कि असम में जो एनआरसी लाया गया है उसमे रिफ्यूजी को नागरिकता के आधार पर लेने की क्या कोशिश की जाएगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस कानून से कई लोगों के नाम के आगे डाउटफुल शब्द लगा दिया गया. बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने इस दौरान कहा कि ये कानून संविधान के खिलाफ है साथ ही इमरान ने कहा कि इस कानून में सभी धर्म के लोगों को शामिल किया गया लेकिन मुस्लिम समुदाय को बाहर क्यों किया गया. इस दौरान कांग्रेस नेता मोहसिन हैदर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत वर्ष में दो ही नेता बुद्धजीवी रह गए हैं जिनमे एक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ! कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमे गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित की गयी रैली में शामिल लोगों का भी समावेश था.  

अन्य खबरे