भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार की विधायकी से दिया इस्तीफ़ा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ ऐसा हो गया जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था. खासकर अजित पवार इस तरह का कदम उठाएंगे, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा! बहरहाल आपको बता दें कि शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरिभाऊ बागडे ने अजीत पवार का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई है. बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. दरअसल मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कई करोड़ के घोटाले के मामले में नामजद किया था, जिसके सिलसिले में वे आज ईडी कायार्लय पहुंचने वाले थे. राज्य में पुलिस ने कल से ही भारी सुरक्षा बलों की तैनात की है और जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए हैं. इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए दक्षिण मुंबई के कुछ क्षेत्रों में भी अन्य प्रतिबंध लगाए हैं. महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कथित 25000 करोड़ के घोटाला मामले में ईडी ने मंगलवार को राज्य के अन्य राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ ही पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को भी नामजद किया है. अजित पवार के इस्तीफा से पहले हालांकि कई बड़े नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं, मगर अजित पवार का इस्तीफ़ा कहीं न कहीं से पार्टी की खामियों को उजागर करता है.