भाजपा 5 बार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर चुकी है : सिद्धारमैया
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक सरकार का संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए हमला बोला है कि भाजपा 5 बार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर चुकी है . गौरतलब है कि संकट में घिरी कर्नाटक सरकार को लेकर देशभर में सियासत शुरू हो गई है. अब कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि विधानसभा स्पीकर का फैसला सवोच्च है. बागी विधायकों की सदस्यता तुरंत रद हो. बीजेपी सरकार को अस्थिर करना चाहती है. इसमें बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल है. भाजपा 5 बार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर चुकी है. पैसे से विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है. पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा, बीजेपी ने कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए यह छठा प्रयास किया है. यह सरकार और लोगों के जनादेश के खिलाफ है. वे पैसा, पद, मंत्री पद की पेशकश कर रहे हैं. हमारे विधायकों में से कुछ लोग बीजेपी के जाल में फंस गए हैं. अब भी मैं बागी विधायकों को वापस आने और इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करता हूं. पार्टी ने स्पीकर के सामने याचिका लगाने का फैसला लिया है. साथ ही उनसे निवेदन किया कि तथाकथित इस्तीफा देने वाले वास्तविक और स्वेच्छा से नहीं हैं.