Breaking News

मीरा भायंदर एनसीपी की कार्यकारिणी गठित

03 Apr, 2021 1146

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीरा भायंदर जिला इकाई द्वारा गठित की गई नई कार्यकारिणी की घोषणा मीरा रोड में की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल द्वारा कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के बाद इस कार्यकारिणी की घोषणा पूर्व सांसद एवं समन्वयक आनंद परांजपे ने की और सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आगे डटकर पार्टी के लिए  काम करने की सलाह भी दी। बता दें कि नई कार्यकारिणी गठित होने से पार्टी में चल रही अंदरूनी सुगबुगाहट भी खत्म हो गई है। पिछले कुछ दिनों से मीरा भायंदर एनसीपी में दो फाड़ होने की बात हो रही थी, जिसपर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है। पूर्व सांसद आंनद परांजपे ने इन सभी बातों को निराधार बताया और नई कार्यकारिणी सदस्यों को हर तरह से सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में अंकुश मालुसरे का चुनाव किया गया है। जयंत पाटिल, अजित पवार, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में इन्हें चुना गया है और सभी लोगों का पूरा सहयोग है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पेंडुरकर को अब मान लेना चाहिए कि वो भूतपूर्व हो चुके हैं और पार्टी के विरोध में काम करने की बजाय  प्रदेश सचिव पद के साथ न्याय करें और पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी कमेटी का गठन करके सूची जयंत पाटिल को सुपुर्द की गई और वहीँ से यह कार्यकारिणी पास हुई है। इस जिला कार्यकारिणी में सभी वर्ग के लोगों का समावेश किया गया है , जिससे पार्टी को मजबूती हर वर्ग से मिलेगी, वहीं जल्द ही भव्य पार्टी कार्यालय बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा की मनपा में फैले भ्रष्टाचार को हटाने के लिए राष्टवादी कांग्रेस को अगर रास्ते पर उतारना पड़ा तो पार्टी के लोग रास्ते पर भी उतरेंगे। एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष अंकुश मालुसरे ने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं, पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी तरह निभाउंगा, बूथ कमेटी तक संगठन खड़ा करना ही मकसद है और यही 2022 के चुनाव में जीत का मंत्र भी है। गौरतलब है जिला कार्यकारणी में मुख्यरूप से, अंकुश गणपत मालुसरे को जिलाध्यक्ष, इब्राहिम सत्तार खान को कोषाध्यक्ष, विक्रम तारे पाटिल, सुरेश पांढरे, राजेन्द्र जैतापकर, लक्ष्मण पाटिल और अरुण पवार, नरेंद्र भाटिया को प्रदेश प्रतिनिधि, गुलाम नबी फारुखी और सीए रामानंद गुप्ता को प्रवक्ता, साथ ही प्रेम यादव को एक बार फिर मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विवेक पवार सहित 16 लोगों को उपाध्यक्ष, सीए रमेश पांडेय सहित 10 लोगों को महासचिव, 19 सचिव और 12 सह सचिव बनाया गया है।

अन्य खबरे