Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान !

02 Nov, 2023 1692

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं।  दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख खान के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए थे। अभिनय से जुड़ने और संचार की विभिन्न विधाओं को नजदीक से समझने के लिए शाहरुख ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण की। वर्ष 1988 में शाहरुख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के धारावाहिक फौजी से अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1991 में अपने सपनों को साकार करने के लिए शाहरुख मुंबई आ गए। अजीज मिर्जा ने शाहरुख खान की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें अपने धारावाहिक सर्कस में काम करने का मौका दे दिया। उन्हीं दिनों हेमा मालिनी को अपनी फिल्म दिल आशना है के लिए दिव्या भारती के अपोजिट नए चेहरे की तलाश थी। शाहरुख खान को जब इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्तों की मदद से इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने के लिए गए और चुन लिए गए। इस बीच शाहरुख को फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला। ऋषि कपूर जैसे मंझे हुए अभिनेता की मौजदूगी में भी शाहरुख खान ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया, जिसके लिए फिल्म फेयर की ओर से उन्हें नए अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। इस बीच निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की नजर शाहरुख खान पर पड़ी। उस समय वह अंग्रेजी के नोबेल ए किस बिफोर डेथ पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे। शाहरुख ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म बाजीगर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए । वर्ष 1993 में ही शाहरुख खान को यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म डर में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1995 में शाहरुख खान को यश चोपड़ा की ही फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काम करने का अवसर मिला जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई । शाहरुख खान के संजीदा अभिनय से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1999 में शाहरुख खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और अभिनेत्री जूही चावला के साथ मिलकर ड्रीम्स अनलिमिटेड बैनर की स्थापना की । इस बैनर के तहत सबसे पहले शाहरुख खान ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी का निर्माण किया। बाद में इसी बैनर तले शाहरुख खान ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म अशोका बनाई। उनके बैनर तले बनी तीसरी फिल्म चलते चलते सुपरहिट हुई। वर्ष 2004 में शाहरुख खान ने रेडचिली इंटरटेनमेंट कंपनी का भी निर्माण किया और उसके बैनर तले मैं हूं ना का निर्माण किया जो टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई । बाद मे इसके बैनर तले उन्होंने ने पहेली, काल, ओम शांति ओम, बिल्लू बार्बर ,चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू इयर और दिलवाले जैसी कई फिल्मों का भी निर्माण किया। वर्ष 2007 शाहरुख खान के करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ जब लंदन के प्रसिद्ध म्यूजियम मैडम तुसाद में उनकी मोम की प्रतिमा लगाई गई। उसी साल शाहरुख खान ने एक बार फिर छोटे पर्दे की ओर रुख किया और स्टार प्लस के सुप्रसिद्ध शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के तीसरे सीजन में होस्ट की भूमिका निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शाहरुख खान अपने सिने करियर में आठ बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है। शाहरुख की इस वर्ष पठान, जवान जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। शाहरुख की फिल्म डंकी जल्द रिलीज होगी। इस शानदार और बड़े स्टार को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं !

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.