Breaking News

मेरे परिवार से कोई भी बारामती विधानसभा सीट से नहीं लड़ेगा चुनाव - रोहित पवार

11 Jul, 2023 2776
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
 
अजित पवार के एनसीपी में बगावत करने के बाद इस पार्टी में भी शिवसेना की तरह दो घुट हो गए हैं. एनसीपी के कई विधायक अजीत पवार के साथ चले गए हैं जिससे शरद पवार गुट की ताकत कम हो गई है. एनसीपी के विभाजन के बाद से शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार सत्तारूढ़ बीजेपी और अजीत पवार गुट की आलोचना लगातार करते नजर आ रहे हैं. रोहित पवार ने कहा कि बीजेपी ने एनसीपी और शरद पवार के परिवार को तोड़ दिया है. रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने सही तरीके से पारी खेली है। बालासाहेब ठाकरे ने मराठी अस्मिता को बचाए रखते हुए शिवसेना बनाई और बीजेपी ने शिवसेना में दो फाड़ कर दिया है. इसके बाद एनसीपी में फूट हो गई है. इसलिए हम अपने अंदर ही जवाब दे रहे हैं. और बीजेपी अलग कर रही है।
         वहीं इस मौके पर मीडिया द्वारा रोहित पवार से सवाल पूछे जाने पर कि अगर आपको बारामती विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाता है तो क्या आप अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस पर रोहित पवार ने कहा अगर मुझे नामांकित किया जाता है तो भी मैं वहां से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरे परिवार से कोई भी बारामती विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। मैं आपको बता दूं कि शरद पवार की दूरदर्शिता और अजीत पवार के काम के कारण बारामती में 'दादा' को ही वोट मिलेगा। रोहित पवार ने कहा कि जनता परेशान है बारामती भी परेशान है. लेकिन जब विधानसभा की बात आएगी। तो मेरा मानना है कि बारामती से अजीत पवार को ही वोट मिलेगा।
 

अन्य खबरे