मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी अब जेडीयू
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जनता दाल यूनाइटेड को मोदी मंत्रीनंदल में जितनी जगह मिलनी चाहिए थी उसमें कमी आने से वह नाराज़ है. यही कारण है कि नीतीश कुमार ने साफ कह दिया था कि हमें सरकार में सांकेतिक भागीदारी नहीं करनी है और हमारा समर्थन जारी रहेगा. इस मामले में जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने का वक्त खत्म हो गया है. भविष्य में भी अब जेडीयू मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी. हाल ही में गठित हुई मोदी सरकार 2.0 में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के किसी भी सांसद को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है. जेडीयू अब भारतीय जनता पार्टी को बाहर से समर्थन देगी. नीतीश कुमार ने कहा था कि अमित शाह के बुलाने पर मैं उनसे मिलने के लिए दिल्ली गया था. शाह ने कहा था कि हम एनडीए के घटक दलों को एक-एक मंत्री पद दे रहे हैं. जिसके जवाब में मैने उनसे कहा कि मंत्रिमंडल में सांकेतिक प्रतिनिधित्व की ज़रूरत नहीं है. जेडीयू के सभी सांसदों ने इस पर सहमति जताई थी.