Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

राजस्थान के कांग्रेसी विधायक अब जैसलमेर में डालेंगे डेरा

31 Jul, 2020 1015

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान में सियासी संकट अबतक बरकरार है. अब खबर है कि जैसलमेर में ही कांग्रेसी विधायकों को डेरा डालना होगा. बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्ताव पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का सत्र बुलाने की स्वीकृति दे दी है। इसके तहत अब 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होगा। वहीं, अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। ये विधायक इससे पहले जयपुर के फेरमाउण्ट होटल में रुके हुए थे। इनमे से दो बसें विधायकों को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। बताया जा  यहां से दो चार्टेड विमानों से इन विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया जाएगा। कांग्रेस विधायकों के अगले 15 दिनों तक जैसलमेर में ही बाड़े बंदी में रहने की संभावना है।सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को तीन चार्टर प्लेन के माध्यम से जयपुर से बाहर शिफ्ट करने तैयारी है। मंत्रियों को छोड़ सभी विधायकों को राजधानी से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि इस पर अभी तक सीएम अशोक गहलोत ने निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों से इस संबंध में राय ली जा चुकी है। राजस्थान में सचिन पालयट समर्थक विधायकों द्वारा बगावती तेवर अपनाने के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत विधायकों को जयपुर से दूर रखना चाहते हैं, क्योंकि कुछ विधायकों पर अभी भी संदेह है। इससे पहले ही पार्टी द्वारा विधायकों को अपनी आईडी तैयार रखने और कपड़े पैक करने के निर्देश दिए गए थे। जिस तरह विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है ऐसे में यह साफ़ है कि उन्हें इस बात का खतरा है कि विधयक फूटकर बीजेपी में चले जाएं!

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.