राष्ट्रवाद ने जातिवाद को ढक लिया है : अमर सिंह
24 Apr, 2019
1118
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सपा के पूर्व नेता और राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद ने जातिवाद को ढक लिया है। यही कारण है कि भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सिंह ने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से एक बार फिर केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी, क्योंकि इस बार जातिवाद पर राष्ट्रवाद हावी हो चुका है और चुनावी फिजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माफिक बन चुकी है। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और इस दफा के चुनाव के बीच अंतर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार देश में नमो लहर थी लेकिन इस बार लोग मोदी द्वारा पिछले पांच साल के दौरान कराये गये विकास कार्यों को देखकर वोट दे रहे हैं।