Breaking News

राहुल को इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए : रजनीकांत

28 May, 2019 1056

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस में करारी हर के बाद मातम छाया हुआ है और अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने की ज़िद पर डटे हुए हैं, मगर दे नहीं रहे है. ऐसे में अभिनेता-राजनेता रजनीकांत ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम को एक व्यक्ति विशेष की जीत बताया, जो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की हार जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. यहां पत्रकारों से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में जीत सिर्फ मोदी की हुई है.
रजनीकांत ने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद नरेंद्र मोदी ही हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले करिश्माई नेता हैं. रजनीकांत ने आगे कहा कि तमिलनाडु में मोदी-विरोधी लहर थी और विभिन्न औद्योगिक परियोजनाएं, जिन्हें लागू किए जाने की योजना बनाई जा रही है, के खिलाफ मुहिम चलाए जाने की वजह से राज्य में भारतीय जनता पार्टी को हार नसीब हुई.

अन्य खबरे