राहुल को पता नहीं कि चने का पेड़ होता है या पौधा और वो घूम-घूमकर किसानी सिखा रहे हैं : मोदी
28 Nov, 2018
1453
संवाददाता/in24 न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गाँधी को पता नहीं कि चने का पेड़ होता है या पौधा और वो घूम-घूमकर किसानी सिखा रहे हैं.
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पीएम मोदी नागौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बोल रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे दिल्ली में सेवा करने का मौका मिला हो चाहे राजस्थान में, हमारा एक ही नारा रहता है सबका साथ सबका विकास. ये राजनैतिक नारा नहीं है एक सपना है. उन्होंने कहा कि यह सपना है सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों के कल्याण का. यह सपना है भारत माता को जगत गुरू के स्थान पर विराजित करने का. बीजेपी इस सपने को लेकर काम कर रहे हैं.