राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं : जयराम ठाकुर
10 May, 2019
1181
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार में हर तरफ आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। नाहन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने दावा किया कि जब तक राहुल गांधी किसी चुनावी सभा को संबोधित करते रहते हैं तब तक पार्टी नेता चिंता में रहते हैं, उन्हें यही डर सताता रहता है कि कहीं उन्हें शर्मिंदगी न झेलनी पड़े। ठाकुर ने कहा कि राहुल जब अपना भाषण पूरा कर लेते हैं तो कांग्रेस नेता राहत महसूस करते हैं। जबकि इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाता है।