राहुल गांधी और प्रियंका का निकला हाथरस के लिए काफ़िला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाथरस बलात्कार मुद्देपर ज़ोरदार राजनीति शुरू है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी हैं, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के डेलीगेशन के साथ हाथरस के लिए निकले थे। डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतज़ाम किए थे। अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी से बात की. डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर को राहुल-प्रियंका ने हाथरस जाने की कोशिश की थी, लेकिन यूपी प्रशासन ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में परी चौक के पास ही रोक दिया गया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। लेकिन पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की जिस कारण कहा गया कि वो जमीन पर गिर गए। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध 155/2020 धारा 188,269,270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में हाथरस का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है.