Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

लखीमपुर खीरी मामले में नवजोत सिंह सिद्धू गिरफ्तार

04 Oct, 2021 746

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले पर पंजाब में भी जमकर सियासत हो रही है। पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नवजोत सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल आवास के बाहर धरना दे रहे थे। लखीमपुर में हुई घटना के बाद प्रियंका गांधी लखीमपुर के लिए रवाना हुईं थी और उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उन्हें लखीमपुर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया था, प्रियंका की हिरासत को लेकर ही नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता चंडीगढ़ में राज्यपाल आवास के बाहर धरना दे रहे थे। चंडीगढ़ में राज्यपाल आवास के  बाहर धरने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों के विरोध में नारे लगाए और कहा कि वे पंजाब में कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देंगे। सिद्धू ने लखीमपुर खीरी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले केंद्र सरकार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां चला रही थी और अब किसानों का कत्ल कर दिया। सिद्धू ने धरने के दौरान किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद से सिद्धू लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.