Breaking News

लालू और तेजस्वी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

30 Aug, 2023 1080

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनके उप मुख्यमंत्री बेटे तेजस्वी यादव  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। बता दें कि 31 अगस्त से मुंबई में शुरू होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को मुंबई पहुंच गए। इससे पहले मुंबई निकलते वक्त लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। लालू प्रसाद ने कहा कि हम लोग मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गले) पर चढ़ने जा रहे हैं। लालू ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं और उन्हें हटाना है। वहीं, तेजस्वी ने जाति आधारित गणना को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्यों नहीं जातीय जनगणना कराती है? उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना से ही पता चलेगा कि किसकी स्थिति कैसी है। इस बीच खबर है कि मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति भी नामित की जा सकती है। बता दें कि अबतक इंडिया के संयोजक के टाऊट पर किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

अन्य खबरे