Breaking News

लालू प्रसाद यादव जेल में मना रहे हैं 73वां जन्मदिन

11 Jun, 2020 743
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज राष्ट्रीय जनता दाल के अध्यक्ष लालू प्रसाद का 73वां जन्मदिन है. इस बार उनका जन्म सादगी से मनेगा। लालू इन दिनों चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और जेल में बंद हैं। राजद के मुताबिक, लालू का जन्मदिन काफी सादगी से मनेगा। हालांकि, पार्टी बिहार में 72 हजार लोगों को खाना खिलाएगी। लालू यादव 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। कभी इंदिरा गांधी का विरोध कर शिखर तक का सफर तय करने वाले लालू यादव कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए 1 में 2004 से 2009 तक रेल मंत्री भी रहे। लालू का परिवार राजनीति में काफी सक्रिय है। उनकी पत्नी भी राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। अभी उनके दोनों बेटे राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं। लालू का जन्म 11 जून 1947 को बिहार के गोपालगंज जिले के फूलवरिया गांव में यादव परिवार में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढाई गोपालगंज से की और कॉलेज की पढ़ाई के लिए वो पटना चले आए। पटना के बीएन कॉलेज से उन्होंने लॉ में स्नातक और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। लालू प्रसाद की 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। लालू की विरासत उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती संभाल रही हैं. महज 29 साल की उम्र में 1977 में लालू यादव पहली बार संसद पहुंचे। अपनी जन सभाओं में लालू 1974 की संपूर्ण क्रांति का नारा दोहराते रहे। लालू प्रसाद 10 मार्च 1990 को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार 1995 में मुख्यमंत्री बने।1997 में लालू प्रसाद जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी बनाकर उसके अध्यक्ष बने। लालू प्रसाद 8 बार बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और 2004 में वो पहली बार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। 2002 में छपरा संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में वो दूसरी बार लोकसभा सदस्य बने। 2004 के लोकसभा चुनाव में वो बिहार के छपरा संसदीय सीट से जीतकर केंद्र में यूपीए शासनकाल में रेलमंत्री बने लालू ने किंग मेकर की भूमिका निभाई। बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी राबड़ी यादव ने कोई पढ़ाई नहीं की है। उनकी 14 साल की उम्र में लालू प्रसाद यादव से शादी हो गई थी। 1997 में चारा घोटाले में लालू के जेल जाने के बाद लालू ने सत्ता की बागडोर उनके हाथों में थमा दी। लालू प्रसाद यादव ने अपनी सभी बेटियों को अच्छी जगह सेटल किया। उनकी दो बेटियां एमबीबीएस कर चुकी हैं और एक बीटेक है। सबसे बड़ी बेटी मीसा यादव एमबीबीएस की टॉपर रही थीं। अकसर उन्हें लेकर यह बात वायरल होती है कि उन्हें डिग्री देते वक्त प्रेजेंटर ने किसी इंसान का इलाज न करने की सलाह दी थी। लालू के सिर्फ दोनों बेटे हैं। बाकी सभी 7 लड़कियां ग्रैजुएट या उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक वो 9वीं पास हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने 12वीं तक पढ़ाई की है।

अन्य खबरे