Breaking News

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मुंबई में एकत्रित होंगे देश के विधायक

08 Jun, 2023 687
संवाददाता/ in24 न्यूज़।  

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देश के विधायक और एमएलसी मुंबई में इस महीने एकत्रित  होकर भविष्य में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर समीक्षा बैठक करेंगे। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन की तरफ से इस चर्चा सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 15 से 17 जून तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। मंगलवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मीरा कुमार और सुमित्रा ताई महाजन के साथ एमएलसी भारत के संयोजक राहुल कराड ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कराड ने कहा कि यह सम्मेलन विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को एक- दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका देने का एक साझा प्रयास है। साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति करेंगे। हर सत्र में 40 विधायक हिस्सा लेंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. मीरा कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। हम जातिवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जलवायु परिवर्तन, अपराधीकरण और औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों के खिलाफ अपने रुख में दृढ़ हैं। मीरा कुमार ने कहा कि विधायक और एमएलसी हमारे राष्ट्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वैश्विक उन्नति के लिए सक्रिय कदम उठाना सबसे महत्वपूर्ण है।

अन्य खबरे