Breaking News

वाड्रा के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट

25 Feb, 2019 1272
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट सुनने को मिलने लगी है. हालांकि इस मामले में अबतक कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है. बावजूद इसके 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री हो सकती है और वह यूपी की मुरादाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. दरअसल, मुरादाबाद में सड़कों के किनारे उनके चुनाव लड़ने को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. यूपी के मुरादाबाद जिले में युवक कांग्रेस की तरफ से कुछ पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में लिखा है, रॉबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है. इसके बाद से ही अब बातें होने लगी हैं कि क्या प्रियंका गांधी के बाद गांधी परिवार के एक और सदस्य की राजनीति में एंंट्री होगी? मगर जानकारों का कहना है कि फ़िलहाल यह संभव नहीं क्योंकि कानूनी पचड़ों में फंसे होने के बाद कांग्रेस इस तरह का कदम उठाने से पहले दस बार सोचेगी. 

अन्य खबरे