Breaking News

वाराणसी एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया

20 Jul, 2019 1138

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

सोनभद्र हत्याकांड में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का धरना भले ही खत्म हो गया हो, पर अब इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के 3 सांसदों को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के 3 सांसदों को आज बाबतपुर में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है. वे उत्तर प्रदेश में सोनभद्र हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने और सोनभद्र जाने से रोकने के एक दिन बाद यह मामला सामने आया है. ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज में टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि हम, मेरे सहयोगी सुनील मोंडल और अबीर रंजन विश्वास अभी वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरे. एडीएम और एसपी यहां हैं. उन्होंने बताया कि हमें हिरासत में लिया गया है. हमने उनसे कहा कि यह धारा 144 नहीं हो सकती क्योंकि हम में से केवल तीन हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि हम घायलों से मिलने के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की जाना चाहते हैं, फिर हम सोनभद्र में घटनास्थल पर जाना चाहते हैं. वे कह रहे हैं कि हमें हिरासत में लिया गया है लेकिन हमने उन्हें पूछा है किन धाराओं के तहत हिरासत में लिया जा रहा है.

अन्य खबरे