Breaking News

वारिस पठान के खिलाफ सिर कलम करने का फरमान

22 Feb, 2020 932
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजनीति में इनदिनों ऐसे बेलगाम नेताओं की संख्या कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई है जो देश का माहौल बिगाड़ने और सुर्खियां बटोरने के लिए हर तरह की बयानबाजी करते नज़र आते हैं. एमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान ने जिस तरह का विवादित बयान दिया उससे मुस्लिम संगठनों तक में नाराजगी है. हद तो तब हो गई जब बिहार के एक मुस्लिम संगठन ने वारिस पठान का सर कलम करनेवाले को 11 लाख रुपए का इनाम भी रख दिया. गौरतलब है कि आल इंडिया मजलिस- ए इत्तहादुल मुस्लिमीन के नेता वारिस पठान को अपने विवादित बयान के चलते लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पठान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एक मुस्लिम सामाजिक संगठन ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया। यही नहीं, संगठन ने यह भी एलान किया है कि पठान का सिर कलम करने वाले को 11 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में कंपनी बाग रोड स्थित कुछ हिंदू और मुस्लिम संगठनों एक साथ रोड पर आकर वारिस पठान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में बैनर लेकर निकले लोग पठान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। यही नहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बैनर को आग के हवाले कर दिया। मुजफ्फरपुर के संगठन हक-ए-हिंदुस्तान मोर्चा ने वारिस पठान का सिर कलम करने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने का एलान कर दिया।

अन्य खबरे