Breaking News

इमरान खान पर पाकिस्तान को गृहयुद्ध की ओर धकेलने का आरोप

03 Apr, 2022 695

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान में सियासी संकट गहराता जा रहा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश को विभाजित करने और देश को गृहयुद्ध की ओर धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उधर, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भी इमरान पर इसी तरह का आरोप लगाया है और कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह पराजित व्यक्ति (इमरान) शांति भंग करने के प्रयास कर रहा है। शरीफ ने आरोप लगाया कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव की संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन करने की साजिश रच रही है और इसलिए उन्होंने राजधानी के प्रशासन और पुलिस से रविवार को संघीय राजधानी में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी राज्य संस्थानों से नेशनल असेंबली में रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर सुचारू मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बता दें कि विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद इमरान खान ने इस्तीफा देने से साफ़ इंकार किया है।

अन्य खबरे