Breaking News

शिंदे गुट और उद्धव गुट के विधायक आपस में भिड़े

24 Aug, 2022 560

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज महाराष्ट्र में मानसून सत्र के दौरान शिवसेना के शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के विधायक एक दूसरे से उलझ गए। दरअसल, महाराष्ट्र विधानभवन की सीढ़ियों पर शिंदे गुट के विधायक और बीजेपी विधायकों ने पिछली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन विधायकों ने कोविड में हुए भ्रष्टाचार और उसपर तत्कालीन मुख्यमंत्री की उदासीनता के विरोध में नारे गाए। उसी समय विपक्ष भी सीढ़ियों पर आकर जमकर नारेबाजी करने लगा। विपक्ष के विधायक हाथ में गाजर लेकर सत्ताधारियों को चिढ़ाने लगे। पहली बार विधान भवन की सीढ़ियों पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने भिड़ गए। इसके बाद उद्धव गुट के विधायक विधानसभा प्रांगण में शिंदे गुट के खिलाफ ’50 खोखे, एकदम ओके’ जैसी नारेबाजी करने लगे और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत से साफ़ हो गया कि कल तक साथ काम करनेवालों के बीच अब कितनी दूरी आ गई है।

अन्य खबरे