शिंदे-भाजपा सरकार ने किया विधानसभा में बहुमत साबित
04 Jul, 2022
591
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। शिंदे सरकार के समर्थन में 164 वोट पड़े। फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव गुट के 2 और विधायक शिंदे खेमे में शामिल हो गए। कलमनुरी से शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार का समर्थन किया। विपक्षी बेंच पर बैठे विधायकों ने उनकी जमकर हूटिंग की। बांगर कल तक शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे में थे और आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान एकनाथ शिंदे खेमे में चले गए। लोहा से शिवसेना विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हो गए। बता दें कि इससे पहले रविवार को हुए स्पीकर पद के चुनाव में भी BJP और एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी राहुल नार्वेकर इतने ही वोटों से जीत हासिल किए थे।