Breaking News

संजय राउत और अजित पवार में नहीं थम रही है जुबानी जंग

19 Jun, 2023 580
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 
एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की कवायद जारी है. तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी में शामिल दलों के दो दिग्गज नेताओं की बयानबाजी से राजनितिक गलियारे में चर्चा तेज है. पहले शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने खुद की सरकार बनाने की मंशा जाहिर की. तो वहीं एनसीपी के नेता अजित पवार ने इस पर पलटवार किया है. इससे पहले भी दोनों नेताओं के बयानों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ाई है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजीत पवार और शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार दोनों नेताओं में जारी बयानबाजी से ऐसा लगता है कि महाविकास आघाड़ी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रविवार को एक बार फिर अजित पवार ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब उद्धव ठाकरे की सरकार थी तब उन्हें लगता था कि महाविकास आघाड़ी 25 साल तक साथ रहेगा। लेकिन अब वह खुद ही कि सरकार लाना चाहते हैं.
 
       बता दे कि संजय राउत ने हालही में एक बयान दिया था जब तक हमारे मन में है तब तक हम महाविकास आघाडी में रहेंगे। वरना खुद के दम पर भगवा लहराएंगे। राउत के इस बयान पर नेता विपक्ष अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने का अधिकार है. हम एक साथ इसलिए आए हैं क्योंकि हम अगर आज एक साथ नहीं आते तो बीजेपी और शिंदे गुट शिवसेना से नहीं लड़ सकते हैं। दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने भी बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा पवार का प्लान था कि एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री और आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए इसलिए शिवसेना के 40 विधायक अलग हो गए। वही अजित पवार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर चंद्रशेखर बवनकुले दूसरे के दिमाग में चल रही बातों को समझते हैं तो बेहतर है कि ना बोले लेकिन ऐसा नहीं है हम इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं बरहाल महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को न्याय मिले हम यही उम्मीद करते हैं।

अन्य खबरे