Breaking News

संसद के बाहर किसानों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

22 Jul, 2021 785

संवाददाता/in24 न्यूज़।
किसानों को भरमाने के लिए अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुलकर सामने आये हैं। राहुल के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने गुरुवार को किसानों की मांगों के समर्थन में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद सुबह संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार को किसान, मजदूर तथा गरीब विरोधी बताकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद हाथों में एक लंबा बैनर भी लिए थे जिसमें तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताकर उन्हें वापस लेने की मांग सरकार से की गई। कांग्रेस सांसदों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि उनकी सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, कमजोरों, पिछड़ो तथा किसान विरोधी है। बता दें कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों के समर्थन में सरकार का विरोध करती रही है।

अन्य खबरे