Breaking News

सिसोदिया के पास फिर पहुंची सीबीआई

15 Jan, 2023 692

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सीबीआई (CBI) एकबार फिर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के दफ्तर पहुंची। सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा है। उन्होंने टीम का स्वागत किया। इधर, जांच एजेंसी ने छापे की बात से इनकार करते हुए कहा कि हमारे अफसर उनके दफ्तर से कुछ कागज लेने गए थे। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि सीबीआई उनके घर पर पहले भी छापा मार चुकी है। उनके गांव भी पहुंच चुकी है। सीबीआई को उनके खिलाफ न कुछ मिला है, न कुछ मिलेगा। बता दें कि आम आदमी के नेताओं पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। पार्टी के एक मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अन्य खबरे