Breaking News

संजय दत्त हो सकते हैं आरएसपी में शामिल

26 Aug, 2019 1113

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर राजनीती से जुड़ सकते हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होंगे. राष्ट्रीय समाज पक्ष महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है. जानकर ने ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में पार्टी के 16 वें स्थापना दिवस समारोह में यह बात कही. उन्होंने कहा कि आरएसपी जो मुख्य रूप से धनगर या चरवाहा समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है, अपना विस्तार करना चाहती है. एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा" हमने अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए फिल्म क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है." समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि अभिनेता संजय दत्त भी 25 सितंबर को राष्ट्रीय समाज पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

अन्य खबरे