Breaking News

सिसोदिया-जैन के इस्तीफे के बाद आप ने लिया सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाए जाने का फैसला

01 Mar, 2023 873

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजनीति में कब क्या हो जाए यह कहना आसान नहीं है! दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दोनों मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए अनुमोदन किया है। उपराज्यपाल को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कल शाम ही दोनों मंत्रियों का इस्तीफा प्राप्त हुआ था। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने दो नए मंत्री बनाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाए जाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का नाम एलजी को भेज भी दिया है। बता दें कि सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं। 

अन्य खबरे