Breaking News

सीएम फड़नवीस आचार संहिता के उल्लंघन से बचे

13 Apr, 2019 1112
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आचार संहिता के उल्लंघन मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को बरी कर दिया गया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आचार संहिता उल्लंघन के उस मामले में क्लीन चिट मिल गई है जिसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को दी गई थी। कांग्रेस के एक प्रवक्ता द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को एक मौखिक शिकायत की गई थी जिसमें कहा गया था कि फडणवीस आचार संहिता (10 मार्च को) लागू होने के बाद राजनीतिक बैठकें करने के लिए अपने सरकारी आवास वर्षा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आचार संहिता में कहा गया कि सरकारी आवासों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता। मुम्बई शहर के कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी शिवाजी जोंधले ने कहा कि हमने शिकायत की जांच की लेकिन हमें कोई ठोस सबूत नहीं मिले। हमें सूचित किया गया था कि मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन अपने आवास पर काफी आगंतुकों से मिलते हैं लेकिन यह कोई उल्लंघन नहीं है।निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यदि ऐसी कोई बैठक हुई भी तो उसे साबित करना बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई रिकार्ड नहीं हैं। इस बीच निर्वाचन कार्यालय ने राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी जब उनके सरकारी बंगले का इस्तेमाल पार्टी नेता नवाब मलिक द्वारा पार्टी घोषणापत्र जारी करने के लिए किया गया। मुंडे विधानपरिषद में विपक्ष के नेता हैं। फ़िलहाल सीएम फड़नवीस के खिलाफ कोई मामला नहीं बनने से उनके लिए ये राहत की बात है. 

अन्य खबरे