Breaking News

सुमित्रा महाजन कार में चढ़ते समय हुईं असंतुलित

15 May, 2019 1252

संवाददाता/in24 न्यूज़.

लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी की दिग्गज नेता सुमित्रा महाजन बुधवार को हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गई. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान सुमित्रा महाजन  कार ड्राइवर की गलती से वो असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में आ गई थीं, ये तो संयों ही था कि समय रहते कुछ लोगों ने उन्हें संभाल लिया.  जानकारी के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष आज अभय प्रशाल के समीप लाभ मंडपम में चुनाव से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई थी. इसमें भाग लेने सुमित्रा महाजन भी पहुंची थी. जब वे वापस लौट रही थीं और अपनी कार में बैठने के लिए उन्होंने जैसे ही एक पांव गाड़ी में रखा, उनके ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. अचानक उत्पन्न इस हालात के कारण वे असंतुलित होकर वे गिरने की स्थिति में आ गई थी, तभी वहीं खड़े कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया. बाद में वहां से सकुशल रवाना हो गई.

अन्य खबरे