Breaking News

सोनिया गांधी की अगुवाई में राष्ट्रपति से मिले कांग्रेसी

27 Feb, 2020 833

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली में उपजी हिंसा पर सियासत भी शुरू है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भी घेरा था. गौरतलब है कि सोनिया गांधी की अगुवाई में पार्टी के शिष्टमंडल ने गुरुवार को दिल्ली हिंसा मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले पार्टी शिष्टमंडल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कुछ अन्य नेता शामिल थे। मुलाकात के बाद पत्रकारों को सोनिया गांधी ने बताया कि हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर कहा कि हिंसा के दौरान केंद्र एवं दिल्ली सरकार मूकदर्शक बनी रही। जबकि हिंसा के कारण 34 लोगों की जान गई है, कारोबारी लूटपाट के शिकार हुए। कांग्रेस ने राष्ट्रपति कोविंद से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, हमने राष्ट्रपति से ‘राजधर्म' की रक्षा करने की अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने की अपील की। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए उनके साथ बातचीत की। हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अन्य खबरे