Breaking News

सोशल नेटवर्क के हीरो हैं मोदी

12 Apr, 2019 1195

संवाददाता/in24 न्यूज़।

आजकल इस देश में सबसे ज़्यादा चर्चे में कोई है तो उस शख्स का नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. गौरतलब है कि देश में जारी आम चुनाव की गहमागहमी सोशल मीडिया पर भी देखी जा रही है। ट्विटर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले एक महीने के दौरान आम चुनाव को लेकर 4.5 करोड़ से ट्वीट किये गये हैं। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबसे अधिक जिक्र हुआ है। ट्विटर पर हुई चर्चा में धर्म, रोजगार, कृषि, कर और व्यापार जैसे मुद्दों की तुलना में राष्ट्रीय सुरक्षा पर सबसे अधिक बात हुई है।   

अन्य खबरे