Breaking News

क़ानूनी रूप से तीन तलाक को खत्म कर देना चाहिए : जावेद अख्तर

23 May, 2017 1737
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर तीन तलाक को खत्म किए जाने के पक्ष में हैं। दरअसल, जावेद अख्तर का कहना है कि तीन तलाक के जरिये तलाक दिए जाने की इस प्रथा पर क़ानूनी रूप से रोक लगाना चाहिए और इसे अपराध घोषित करना चाहिए।

इसी के आधार पर जावेद अख्तर ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वे बस इस मामले को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं, तीन तलाक कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और इसे अपराध घोषित किया जाना चाहिए।  इस  ट्वीट के जरिये उन्हों ने एक बार फिर तीन तलाक का समर्थन किया है।

दरअसल, अख्तर का ये ट्वीट ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उस बयान के बाद आया है जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपने हलफनामे में कहा है कि, काजी निकाह के वक्त दूल्हा-दुल्हन को तीन तलाक के प्रावधान से दूर रहने की सलाह दें क्योंकि शरीयत में इसे वांछनीय नहीं माना गया है।

अख्तर ने पिछले साल भी तीन तलाक की प्रथा का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की निंदा की थी, और अभी भी वो बोर्ड के खिलाफ है।

अन्य खबरे