Breaking News

मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सली ढेर

30 Mar, 2021 1918

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गढ़चिरोली में नक्सल विरोधी अभियान चला रही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलयों को मार गिराया है जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर सोखोबरामेंडा के फॉरेस्ट क्षेत्र में हुआ था.बताया जा रहा है कि इनपुट मिलने के बाद बीते शनिवार से सुरक्षबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. वहीं इस दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ दो बार मुठभेड़ हुई. पहला एनकाउंटर तब हुआ, जब गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम शनिवार सुबह तलाशी अभियान में लगी हुई थी. इस दौरान जंगल में  छिपे लगभग 50 से 60 चरमपंथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों ओर से गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही, जिसके बाद नक्सली पीछे हट गए और सुबह के समय वह जंगल में अंदर की तरफ भाग गए. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो मौके से पांच शव बरामद हुए जिसमें दो शव महिलाओं के थे. इसके अलावा 3 प्रेशर कुकर बम, 303 राइफल मैगजीन, जिंदा कारतूस, बिजली के तारों के बंडल, फायर-क्रैकर बम और दवाइयों समेत कई अन्य सामग्रियां बरामद हुई हैं. पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल की यदि मानें तो सभी नक्सलियों पर लगभग 43 लाख रुपए का इनाम था. मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है. पुलिस ने बताया कि 46 साल के भास्कर हिचामी नाम के एक कुख्यात नक्सली को भी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है. जिसके खिलाफ हत्या के 41 पुलिस पर हमले के 78, आगजनी के 16 और चोरी के मामलों समेत कुल 155 गंभीर मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने मारे गए नक्सली पर 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था. कुल मिलाकर नक्सल विरोधी अभियान चला रही गढ़चिरोली पुलिस को बीते दिन निश्चित रूप से एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.  

अन्य खबरे