Breaking News

फ़िर भतीजे को सीएम देखना चाहते हैं चाचा

19 Nov, 2019 1022

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजनीति में रिश्ते कब बदलकर अलग हो जाएं और कब एक हो जाएं, इस बारे में कुछ सटीक कहना बेहद मुश्किल होता है. उत्तर प्रदेश में चाचा श्रीपाल यादव की मजबूरी है कि अगले सीएम के लिए उन्हें अपने भतीजे अखिलेश यादव की याद आई है. गौरतलब है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बड़ा बयान देकर फिर सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि वह परिवार में एकता चाहते हैं. उनका पूरा प्रयास है कि समाजवादी पार्टी और प्रसपा एक हो जाए. हमारी मूल विचारधारा समाजवादी है इसलिए सपा से गठबंधन मेरी प्राथमिकता है. अखिलेश मान जाएंगे तो 2022 में प्रदेश में सरकार भी बना लेंगे. मंगलावर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 22 नवंबर को होने वाले 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे शिलपाल ने कहा कि प्रसपा 22 नवंबर को नेताजी का जन्मदिन को पूरे प्रदेश में मनाएगी. सैफई में होने वाले इस आयोजन में पारिवारिक एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश होगा. इसीलिए मैंने परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया है. इस आयोजन में इस बार भी भव्य दंगल का आयोजन होगा, जिसमें देश-प्रदेश के पहलवान हिस्सा लेंगे.

अन्य खबरे