भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाढ़ प्रभावित जिलों में भेजी मदद

 06 Aug 2021  763

संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्रियां मुंबई से लगातार भेजी जा रही थीं। राहत सामग्रियां भेजने वालों में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल के नेता और पदाधिकारी शामिल थे। इसी कड़ी में मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित चामुंडा सर्कल के पास से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बड़े पैमाने पर राहत सामग्री कोकण समेत महाराष्ट्र के कई बाढ़ प्रभावित जिलों में भेजी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर मुंबई अध्यक्ष अमर शाह के नेतृत्व में ये राहत सामग्री इकठ्ठा की गई थी, जिसे दहिसर विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी ने फ्लैग दिखाकर राहत सामग्रियों से भरे ट्रक को बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिन रात कड़ी मशक्कत करने के बाद रहत सामग्री जुटाई  और इसकी सबसे ज्यादा जरूरत जिन बाढ़ पीड़ितों को है उनके पास इसे रवाना किया था। इन राहत सामग्रियों में साबुन तेल से लेकर कपड़े और किचन के सामानों समेत जीवन उपयोगी सभी जरूरी चीजें शामिल थीं। इस मौके पर बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर मुंबई अध्यक्ष अमर शाह, राजेश उपाध्याय, नगर सेवक जगदीश ओझा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।