Breaking News

17 नवंबर को महाराष्ट्र में होगी सरकार बनाने की घोषणा : पवार

15 Nov, 2019 1073

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री होगा, यह भले ही सवालों के घेरे में हो, मगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार ने अपने नवीनतम बयान में कहा है कि 17 नबंवर को नई सरकार की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि शिवसेना के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने जा रही है. हालांकि इस औपचारिक ऐलान 17 नवंबर को किया जाएगा. एनसीपी चीफ शरद पवार ने साफ किया है प्रदेश में शिवसेना के नेतृत्व सरकार बनाई जाएगी और इसका ऐलान बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के दिन किया जाएगा.
शरद पवार ने आज प्रेसवार्ता के जरिये ना सिर्फ सरकार गठन को लेकर बात की, बल्कि किसानों की बेहाली पर भी बोले. उन्होंने कहा बेतहाशा बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है. पवार ने कहा है कि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा जबकि एनसीपी, कांग्रेस को डिप्टी सीएम दिए जाएंगे. यही नहीं इसके अलावा मंत्री पद के लिए तीनों पार्टी में 14 (शिवसेना)-14 (एनसीपी)-12 (कांग्रेस) का फॉर्मूला सामने आ रहा है.  

अन्य खबरे