भाजपा के 15 मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी-शाह की बैठक शुरू, चुनावी रणनीति पर 10 घंटे हो सकती है चर्चा

 28 Aug 2018  1000
संवाददाता/in24 न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक जारी है। भाजपा मुख्यालय में यह बैठक 10 घंटे तक चल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे। इस बैठक में जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति और पिछले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिए गए बयानों पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल ने यूरोप दौरे के दौरान एनडीए और मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला था। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, गोवा, उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर।