Breaking News

2019 के झूठ ऑफ द ईयर हैं राहुल गांधी : जावड़ेकर

27 Dec, 2019 957

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर बीजेपी ने हमला करते हुए उन्हें 2019 का सबसे बड़ा झूठा बताया. गौरतलब है कि नई दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं. 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं. पहले राहुल गांधी के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज कहा कि एनपीआर गरीब पर टैक्स है. एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें इकट्ठा करके रखते हैं, इसमें टैक्स कहां से आया. टैक्स कांग्रेस का कल्चर है- जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, टूजी टैक्स, जीजा जी टैक्स. उन्होंने कहा कि हम आज कांग्रेस से 2 मांग करते हैं- झूठ बोलना बंद करें इससे देश गुमराह नहीं होगा. देश ने आपको रिजेक्ट किया है. कर्ज माफी जैसे झूठे वादे करना बंद करें, जो कभी पूरे नहीं किए. जावड़ेकर ने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार है, जहां एक अस्पताल में एक महीने में 77 बच्चों की मृत्यु हुई है. अगर राहुल गांधी को जाना है तो वहां जाएं और अपनी सरकार को सुधारें. उसके बजाय ये बेतुके बयान देना बंद करें.

अन्य खबरे