राजू शेट्टी ने खोला महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा

 05 Oct 2018  1234
संवाददाता/in24न्यूज़,मुंबई।
 राज्य के किसानों की दयनीय हालत को देखते हुए स्वाभिमान शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और सांसद राजू शेट्टी ने देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और  किसानों को भाजपा के मंत्रियों और नेताओं को पीटने और उनके कपड़े फाड़ने की सलाह दे दी है। सांसद शेट्टी ने किसानों के कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. फड़णवीस सरकार से नाराज सांसद शेट्टी ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुये कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. वही पार्टी के संगठन सदस्य रविन्द्र तुपकर ने सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुये कहा कि शेट्टी के कहने पर मैं भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की पिटाई कर सकता हूं। सांसद राजू शेट्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि फड़णवीस सरकार किसी भी वक्त उनकी हत्या करवा सकती है. साथ ही शेट्टी ने कहा कि मंत्रियों को पीटने और उनके कपड़े फाड़ने के लिये कोल्हापुर से पार्टी की कार्यकर्ता भेज सकते हैं. बता दें कि बीते 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी दल रह चुकी है स्वाभिमान शेतकरी संगठन। राज्य सरकार में शामिल होने के बाद भाजपा ने स्वाभिमान शेतकरी संगठना के विधायक सदाभाऊ खोत को राज्य मंत्री बनाया, लेकिन मंत्री बनते ही खोत ने पार्टी के अध्यक्ष राजू शेट्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये पार्टी से बगावत कर दिया था उसी के बाद से शेट्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ते हुये सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।