विदेश जाने के लिए 26 से एक मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगाएंगे राहुल गांधी ब्रेक

 21 Feb 2024  67

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर 26 फरवरी से एक  मार्च तक ब्रेक लगेगा। खबर है कि राहुल गांधी इस बीच विदेश में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल को लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देना है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में खत्म होगा। 22 और 23 फरवरी को यात्रा का ब्रेक होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों को कवर करते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी। 26 फरवरी से एक मार्च तक ब्रेक होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां वो पढ़े थे) में दो विशेष लेक्चर देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नई दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके। दो मार्च को दोपहर दो बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कल उत्तर प्रदेश में लरीब सौ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किया है।