झारखंड हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज की

 23 Feb 2024  279

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज झारखंड हाईकोर्ट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मानहानि मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी है। ये केस गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। राहुल गांधी निचली अदालत की ओर से जारी किए गए समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। राहुल ने हाईकोर्ट से आपराधिक मानहानि के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने की मांग की थी, जिसे अदालत ठुकरा दिया। आरोप है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर अमित शाह को हत्या का आरोपी कह डाला था। तब शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। खबर के मुताबिक, 16 फरवरी को राहुल गांधी का लिखित पक्ष अदालक में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुज नाथ की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी राहुल को झटके लगते रहे हैं।