महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देगी केजरीवाल सरकार

 04 Mar 2024  1725

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपना दसवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लिए 76000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो कि पिछले साल से तकरीबन दो हजार करोड़ रुपए कम है। बजट में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ पेश की। इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार की अबतक की उपलब्धियों की भी चर्चा की। वित्त मंत्री ने कहा कि 2013 में जब हम राजनीति में आए थे, तो उस समय लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था। उस समय नेता आते थे, जाते थे। सरकारें आती-जाती रहती थीं लेकिन लोगों की जिंदगी में सुधार नहीं होता था। महीने की 25 तारीख तक गृहणियों के पैसे खत्म हो जाते थे। उन्हें गुजारे के लिए गहने गिरवी रखने पड़ते थे। आम आदमी का वोट से भरोसा उठ गया था, लेकिन केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए और ईमानदारी और सच्चाई पर भरोसा देकर भारी बहुमत से सरकार बनाई। वित्त मंत्री ने कहा कि इन दिनों में लोगों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं। दिल्ली अपने राम राज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है। आतिशी ने यहां प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति  वित्त मंत्री ने कहा कि इन दिनों में लोगों में दिल्ली ने बदलते स्कूल, अस्पताल और सड़कें देखी हैं। दिल्ली अपने राम राज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है। आतिशी ने यहां प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग राम राज्य के सपने को साकार करेंगें। हमने नौ साल में दिल्ली में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को फ्री में इलाज मिल रहा है। व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग राम राज्य के सपने को साकार करेंगें।