भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने टिकट नहीं दिया

 04 Mar 2024  1749

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। बीजेपी ने 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं। वह अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। यह पूछे जाने पर कि उनका टिकट क्यों कटा? उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए।

प्रज्ञा ठाकुर से यह पूछे जाने पर कि आखिर पार्टी ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा। मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है। गौरतलब है कि इस बहार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है।