नारायण राणे ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

 04 Mar 2024  606

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज अयोध्या में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि रामजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नारायण राणे अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है। राम जी के दर्शन कर बहुत शांति मिली है। उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस दौरान वो रामलला के दर्शन करने राम मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी कैबिनेट राम मंदिर पहुंच रही है और रामलला के दर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ यात्रा के बाद, मैं भोपाल वापस आ गया। लेकिन बड़ी खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश कैबिनेट के सदस्य सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे। भगवान राम में हमें बड़ी आस्था है। बता दें कि आज पूरी दुनिया में राम मंदिर की चर्चा होती है।