Breaking News

अवैध लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाने पर बीजेपी के पूर्व सांसद को मिली धमकी

07 Apr, 2025 263

संवाददाता/in 24 न्यूज़।
बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को धमकाने वाले शख्स का नाम युसुफ उमर अंसारी है, जो हजरत ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन का सचिव है. बता दें कि बीते कई दिनों से किरीट सोमैया अवैध लाउडस्पीकर का मुद्दा मुंबई में उठा रहे हैं जिसके चलते उन्हें ये धमकी दी गई है.दरअसल वक्फ बिल को लेकर जारी घमासान की तपिश अभी थमी भी नहीं कि बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई के मानखुर्द, गोवंडी की 72 मस्जिदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.किरीट सोमैया पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि इन मस्जिदों में बगैर किसी की इजाजत के अवैध रूप से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है.बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में 72 मस्जिदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.किरीट सोमैया ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए दावा किया कि यहां की 72 मस्जिदों में पुलिस की इजाजत के बगैर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है.बीजेपी के पूर्व सांसद सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरटीआई की एक कॉपी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र और इसके आसपास के कॉलोनियों में अवैध लाउस्पीकर के इस्तेमाल का दावा किया. सोमैया के द्वारा शेयर आरटीआई की कॉपी में बताया गया है कि इस आवेदन में देवनार, शिवाजी नगर, तिलक नगर थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वाली मस्जिदों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई थी.
     आरटीआई में इस बात की जानकारी मांगी गई है कि 1 जनवरी 2024 से 17 फरवरी 2025 के बीच पुलिस स्टेशन ने कितनी मस्जिदों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत दी है. इस आरटीआई के जवाब में पुलिस ने बताया गया है कि आवेदन में जिक्र की गई तारीखों के बीच में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी गई है. बता दें कि मस्जिदों में बजने वाले अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ लगातार भाजपा नेता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और वो इलाकों में दौरा भी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी नेता की इस महीने के खिलाफ ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने खुली धमकी दी है.युसुफ अंसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को मैं खुद उसके घर पर जाऊंगा. इसका पता निकालकर मुझे दीजिए। ये जहां भी रहता है हम खुद वहां जाएंगे और घर के सामने धरना, मोर्चा, प्रदर्शन करेंगे और  इसका कॉलर पकड़कर बाहर निकालेंगे.युसुफ अंसारी ने वीडियो में कहा कि सभी मुसलमानों से मेरी गुजारिश है कि किसी भी मस्जिद के पास पुलिस आती है लाउडस्पीकर निकालें या आवाज कम करने के लिए कहे तो मुझे उसकी जानकारी दें।  युसूफ अंसारी ने बकायदा अपना नंबर भी शेयर किया. हालांकि धमकी के बाद भाजपा नेता सोमैया ने कहा है कि इसका उन पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है और उनकी मुहिम जारी रहेगी।

अन्य खबरे